Saturday, March 12, 2022

एक्ट्रेस लवीना टंडन की डायरी में छुपा गहरा राज, अब होगा बेनकाब ! फिल्म मेकर संतोष गुप्ता लेकर आ रहे हैं एक्ट्रेस लवीना टंडन के साथ ‘ छुपी डायरीज ’ !


 

 मेड इन इंडिया पिक्चर्स और  SKY247 अब लेकर आ रहा हैं अपनी अगली पेशकश, जिसका नाम हैं ’छुपी डायरी ज’, जिसमे खास भूमिका में हैं टीवी एक्ट्रेस लवीना टंडन , इसके अलावा इसमें एक्ट्रेस माल्वी मल्होत्रा और निखिल सिंह भी हैं। संतोष गुप्ता द्वारा निर्मित 'छुपी डायरीज' का निर्देशन रोशन गैरी ने किया है।




 छुपी डायरीज़ लोगों के गुप्त जीवन पर एक नज़र डाल रही है जिसे हम आम तौर पर सतह पर नहीं देखते हैं, एक ऐसी कहानी जो आपकी भावनाओं को सामने लाती है जो अक्सर हमारे जीवन की गुप्त डायरी में गहरे दबे होते हैं।  फिल्म अलग-अलग लोगों द्वारा अलग-अलग दृष्टिकोणों पर भी नज़र डालती है, जिससे विविध निष्कर्ष निकलते हैं।  इस दिलचस्प कहानी हर किरदार के एक एक रूप को बखूबी दिखाती हैं।

 मेड इन इंडिया पिक्चर्स के कर्ताधर्ता फिल्म मेकर संतोष गुप्ता अब शार्ट फिल्म बनाने की जुनूनियत में लग गए हैं और निर्देशिका रोशन गैरी के साथ मिलकर एक के बाद एक शॉर्ट फिल्मों का तांता लगा रहे हैं । जिसमे आपको टेलीविजन की दुनिया के मंजे हुए सितारे भी नजर आए।


छुपी डायरीज के बड़ा संतोष गुप्ता और रोशन गैरी की बकेट लिस्ट में और काफी सारी शॉर्ट फिल्म बनने का।इंतजार कर रही हैं जो जल्द ही सामने नजर आएंगी। संतोष गुप्ता के साथ जुड़कर ऐक्ट्रेस लवीना टंडन भी काफी खुश हैं और उनके लिए शॉर्ट फिल्मों का अनुभव भी बेहद शानदार हैं ।


 वंदना शर्मा और विवेक पाठक द्वारा लिखित मालवी मल्होत्रा, लवीना टंडन, निखिल कुमार, प्रयाग।  सिनेमैटोग्राफी संतोष मिथबावकर की है, हेयर एंड मेकअप अब्राहम ने, कार्यकारी निर्माता पूजा सिंह, मार्केटिंग हेड पीयूष सिंह हैं और प्रोडक्शन डिजाइनर आकाश गुप्ता।


Tuesday, March 1, 2022

एक्ट्रेस लवीना टंडन और पलक पर्सवानी एक बार फिर होंगे साथ–साथ! संतोष गुप्ता की शॉर्ट फिल्म '' एक्सक्यूज़ अस बॉयज '' में आएंगी फिर नजर।


टेलीविज़न की दुनिया मे अपना नाम बना चुकी और अपने काम से सुर्खिया बटोर चुकी एक्ट्रेसेस लवीना टंडन और पलक पर्सवानी अब टीवी की दुनिया से एक कदम और आगे रख चुकी हैं। जी हा टेलीविज़न पर अलग-अलग किरदार निभा चुकी ये अदाकारा फिर से शार्ट फ़िल्म में कमाल कर रही हैं । हाल ही में आयी इनकी शार्ट फिल्म '' एक्सक्यूस अस बॉयज '' लवीना टंडन और पलक पर्सवानी  के अलावा त्रिशान सिंह मैनी और पार्थ जुत्शी भी नज़र आये। बात करे एक्ट्रेस लवीना टंडन तो वो जोधा अकबर, नागिन, बालवीर,  प्यार तूने क्या किया जैसे तमाम बड़ेटीवी सीरिअल्स में अपने हुनर का परचम लहरा चुकी हैं।





 पलक पर्सवानी की बात करे तो वो स्पिलट्स विला 7 की मजबूत दावेदार थी साथ ही  सीरियल बड़ी देवरानी, ये रिश्ते  हैं प्यार के और मेरी हानिकारक बीवी में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा ये दोनों वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।

  त्रिशान सिंह मैनी ने फिल्म सरबजीत में भी काम कर चुके हैं, इसके अलावा कई सीरीज और सीरियल में भी काम कर चुके हैं। वही पार्थ जुत्शी भी टीवी सीरीज 'धुप छाँव , बत्ती गुल मेटर चालू , हर रोज डा लड़ना जैसी सीरीज में अपना हुनर दिखा चुके हैं।

प्रोडक्शन हाउस मेड इन इंडिया और स्काई 247 के द्वारा बनी इस शार्ट फ़िल्म की डायरेक्टर और राइटर हैं रोशन गैरी भिंदर । शॉर्ट फिल्म के प्रोड्यूसर हैं संतोष गुप्ता।